ePaper

जनता दरबार: प्रभारी पदाधिकारी से 41 लोगों ने लगायी इंसाफ की गुहार

Updated at : 04 Oct 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार: प्रभारी पदाधिकारी से 41 लोगों ने लगायी इंसाफ की गुहार

जनता दरबार में सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित मामला प्राप्त किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में शुक्रवार को जिला गोपनीय प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें जिला के विभिन्न प्रखंडों के 41 आवेदकों के द्वारा अपने-अपने समस्याओं के निराकरण को लेकर आवेदन समर्पित किया गया. इस जनता दरबार में सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित मामला प्राप्त किया गया. जिसमें मुख्यतः भूमि मापी करने, भूमि का मुआवजा उपलब्ध कराने, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने, भूमि पर अवैध कब्जा को मुक्त कराने, भूमि का नामांतरण करने, बासगीत पर्चा निर्गत करने आदि आवेदन प्राप्त हुए. प्रभारी पदाधिकारी के जनता दरबार में अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर भी सुनवाई किया गया. सुनवाई के क्रम में जिला गोपनीय प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने कई आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन आन द स्पॉट किया और शेष आवेदकों के समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को आदेश दिया गया कि प्रत्येक शनिवार को थाने में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त मामले का निष्पादन करते हुए जिला मुख्यालय को प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन