मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में जन जागरण शक्ति संगठन, किया प्रदर्शन

Updated at : 19 Dec 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में जन जागरण शक्ति संगठन, किया प्रदर्शन

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में जन जागरण शक्ति संगठन, किया प्रदर्शन

विज्ञापन

बरारी मनरेगा को ख़त्म करने के विरोध में जन जागरण शक्ति संगठन ने शुक्रवार को जन आन्दोलनों का राष्ट्रीय समन्वय व नरेगा संघर्ष मोर्चा ने संयुक्त तत्वावधान में सिक्कट से लेकर धरना स्थल प्रखंड तक रैली निकाली. प्रखंड में धरना स्थल पर एक सभा कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया. रैली में सैंकड़ों मजदूर जुटे और उन्होंने एक सुर में कहा कि बिना किसी ख़ास चर्चा के, संसदीय नियमों को ताख पर रखते हुए, आनन- फानन में पारित किये गए नए कानून विकसित भारत गारंटी रोज़गार और आजीविका मिशन अधिनियम (ग्रामीण) का हम सभी पुरजोर विरोध करते हैं. मजदूरों का कहना था कि मनरेगा मजदूरों को काम का अधिकार देती थी. मजदूर काम मांगते थे और सरकार को देना होता था. इस अधिकार को समाप्त करने की साजिस के तहत केन्द्र सरकार मनमाने ढंग से कायदे कानून को तहस नहस कर आम जनजीवन को चौपट कर रही है. महागंठबंधन के नेता ने एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बरारी विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी तौकीर आलम ने केन्द्र की एनडीए सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी को खत्म करने की साजिश के तहत लोकसभा में विपक्ष के पुरजोर विरोध के बावजूद बिल पास कर लिया. यह मनमाना रवैया से देश एवं प्रदेश के मजदूरों को अब काम तो क्या रोजगार के लाले पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मनरेगा में 90 फीसदी एवं राज्य सरकार दस फीसदी राशि देती थी. बदलकर राज्य सरकार पर 40 फीसदी का बोझ दिया गया जो बिहार से गरीब राज्य के लिए संभव नहीं है. ऐसी स्थिति में रोजगार बंद हो जायेगा. जयमंती देवी ने कहा नए कानून के तहत केंद्र सरकार राज्य सरकारों द्वारा इस कानून के अंतर्गत होने वाले खर्च की सीमा तय करेगी और उसमे राज्य सरकार को 40 % राशि देनी होगी. मनरेगा के तहत केंद्र सरकार तकरीबन कुल खर्च का 90% भार वहन करती थी. मनरेगा के तहत राशि मांग आधारित आवंटित की जाती थी जिसे उलट कर केंद्र सरकार के नियंत्रण में कर दिया गया है. साल में खेती के समय साल में 60 दिन काम रोक दिया जायेगा. रीना देवी, जयमंती कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, जोहन, खुशबू सुनील परिहार, पवन कुमार, दल्लु ऋषि, अमरेन्द्र सिंह संजू, आलमगीर, दिलीप कुमार ठाकुर, सुराजी लाल चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सिमरन जीत सिंह सहित सैंकड़ों मजदूर एवं महागठबंधन नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन