बाइक से कभी पूर्णिया गये नहीं और कट गया चालान

Updated at : 10 Apr 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक से कभी पूर्णिया गये नहीं और कट गया चालान

बाइक से कभी पूर्णिया गये नहीं और कट गया चालान

विज्ञापन

-बाइक मालिक का आरोप, बाइक से कभी नहीं गये पूर्णिया कटिहार वाहन नंबर का पूर्णिया में कटा गया चालान कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी संजीव राय के मोबाइल पर पूर्णिया ट्रैफिक विभाग की ओर से 3000 का चालान भेजा गया. इस मैसेज को देख कर हतप्रभ रह गये. संजीव का दावा है कि वे कभी अपनी बाइक लेकर पूर्णिया नहीं गए हैं तो 8 मार्च को उनके मोबाइल नंबर पर एक ई-चालान का संदेश कैसे आया. जिसमें उनकी स्प्लेंडर बाइक का नंबर अंकित था. नियम उल्लंघन के तहत 3000 का जुर्माना लगाया गया था. शुरुआत में उन्हें यह किसी तकनीकी त्रुटि का मामला लगा. लेकिन जब उन्होंने ऑनलाइन चालान की जांच की तो पता चला कि जिस वाहन पर चालान कटा है, वह स्प्लेंडर नहीं बल्कि पल्सर बाइक है. जबकि नंबर उनके वाहन से मेल खा रहा है. इससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बाइक नंबर का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है. उनके नाम पर चालान कटना न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि चिंता का विषय भी है. इस मामले को लेकर उन्होंने पहले सहायक थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. लेकिन कोई ठोस पहल नहीं होने पर शुक्रवार को वे पूर्णिया पहुंचकर संबंधित थाना में भी शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. संजीव राय ने आशंका जताई है कि यदि उनके वाहन नंबर का दुरुपयोग किसी आपराधिक गतिविधि में किया गया, तो उन्हें बेवजह कानूनी झंझटों का सामना करना पड़ सकता है. सवाल उठता है कि आखिर कैसे एक ही नंबर दो अलग-अलग बाइकों पर चल रहा है. परिवहन विभाग की निगरानी प्रणाली में खामियां हैं या यह संगठित फर्जीवाड़े का हिस्सा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन