रेलवे सामग्री के साथ महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
रेलवे सामग्री के साथ महिला गिरफ्तार

रेलवे सामग्री के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार कटिहार आरपीएफ ने कुरेठा सेक्शन से चोरी हुए रेलवे संपत्ति को बरामद कर एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रेलवे क्षेत्र के कुरेठा रेलवे सेक्शन एलसी के-7 के समीप से रेलवे सामान की चोरी की सूचना आरपीएफ को प्राप्त हुई. उक्त सूचना के आधार पर आरपीएफ मामले में जुट गयी. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर ईस्ट कार्यालय प्रभारी के निर्देश पर आरपीएफ अवर निरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित आरपीएफ की टीम ने मामले की तफ्तीश व सूचना के आधार पर कुरेठा थाना क्षेत्र के पिंडागांव में छापेमारी की. एक महिला को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. उसका पति फरार होने में सफल रहा. आरपीएफ ने महिला के घर से 06 क्वाड केबल, इलास्टिक रेल क्लिप्स (ईआरसी) मछली की प्लेटें सहित अन्य विविध रेलवे की चोरी हुई सामग्रियां बरामद कर जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन