बिना गुरु का मोक्ष प्राप्ति का मार्ग मिलना असंभव

Updated at : 15 May 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिना गुरु का मोक्ष प्राप्ति का मार्ग मिलना असंभव

बिना गुरु का मोक्ष प्राप्ति का मार्ग मिलना असंभव

विज्ञापन

– पूर्व डिप्टी ने कहा मानव जीवन के कल्याण के लिए सत्संग जरुरी हसनगंज बलुआ में दो दिवसीय सत्संग संपन्न हसनगंज प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के बलुआ गांव में आयोजित प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन हो गया. पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मानव जीवन के कल्याण के लिए सत्संग जरुरी है. संतों की अमृतवाणी सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद दिया. संत प्रवचनकर्ता के रुप में सिद्धपीठ कुप्पाघाट आश्रम से परमानंदजी महाराज व हरिद्वार से ज्ञानशेखरजी महाराज ने सत्संग की महिमा को बताते हुए कहा कि बिना गुरु का मोक्ष प्राप्ति का मार्ग मिलना असंभव है. मानव का दुर्लभ शरीर बहुत ही मुश्किल से मिलता है. इसे व्यर्थ ना गवायें. बल्कि सद्गुरु की शरण में जाकर मोक्ष की प्राप्ति करें. वरना पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं मिलेगा. मानव शरीर पाने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं. उन्होंने कहा कि प्रभु की कृपा से ही लोग सत्संग में आते हैं और ज्ञान की बातें सुनते हैं. जब भी मौका मिले निश्चित रूप से लोगों को सत्संग व भजन कीर्तन में शामिल होना चाहिए. साथ ही भारतीय सभ्यता व संस्कृति की गौरव पर चर्चा करते हुए महाराज ने कहा कि सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा भी सत्संग के जरिए ही संभव है. संतों की अमृतवाणी सुनने से न केवल जीवन धन्य होता है. बल्कि मानव शरीर भी सुखमय हो जाता है. महाराज ने उपस्थित लोगों को अपने आप पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हुए कहा कि मन पर नियंत्रण रखने से ही मानव ईश्वर को प्राप्त कर सकता है. भजन प्रस्तुति विनती सदग्रंथ पाठ एवं प्रवचन के पश्चात सत्संग को समाप्त किया गया. बंगाल, बिहार सहित अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. सन्तमत सत्संग समिति सचिव उत्तम कुमार भगत, सदस्य चन्दन शर्मा, विपिन मंडल, पप्पू मंडल, राजेन्द्र महतो, कुन्दन महतो, देवनारायण मंडल सहित आयोजनकर्ताओं ने बताया कि आयोजित सत्संग से पूरा क्षेत्र महात्माओं की अमृतवाणी से लाभान्वित हुए हैं. प्रमुख नीलू देवी, लक्खी प्रसाद महतो, भागवत शर्मा, बिरेंद्र मंडल, जयंत शर्मा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन