बालिकाओं को मार्शल आर्ट व ताइक्वांडो सीखना आवश्यक: डीएम

बालिकाओं को मार्शल आर्ट व ताइक्वांडो सीखना आवश्यक: डीएम
– 14वीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का धूमधाम से हुआ आगाज – अलग-अलग प्रखंडों के 155 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लिया भाग कटिहार 14वीं कटिहार जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन खेल भवन कटिहार में रविवार को किया गया. कटिहार जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा किया गया. इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, रेलवे कटिहार से श्वेता आनंद, खेल कार्यालय कटिहार के नवीन कुमार, विद्यार्थीजी, बॉक्सिंग के एकलव्य सेंटर के कोच सुनील कुमार, कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, संघ के संजीव झा, काजल मंडल, गोपाल साह, सनोज कुमार, श्रवण कुमार, फुटबॉल संघ के सुभाशीष मुर्मू, विनय कुमार, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और अन्य अभिभावक उपस्थित थे. जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कटिहार जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए कुल 155 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया. तकनीकी पदाधिकारियों में सभी राष्ट्रीय रेफरी के रूप में उदय कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, शिव शंकर झा, ललन कुमार, कुमार गौरव, अविनाश कुमार साहनी, सिमरन कुमारी, राहुल कुमार दास ने अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन किया. ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के रूप में रोशन कुमार, शिव शंकर झा, मकसूद, आकाश कुमार पासवान, विकास कुमार सिंघम, नितिन कुमार भारती, दिव्यम कुमार, सचिन कुमार सिंह, अरमान, हीरा कुमार पासवान, शिखा कुमारी, ब्यूटी रानी, निखिल कुमार तिवारी, प्रिंस कुमार, राज आर्यन ने अपनी सक्रिय भूमिका निभायी. इस आयोजन को सफल बनाया. राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले के खिलाड़ी का उम्दा रहा है. प्रदर्शन जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई की. जिला प्रशासन की ओर से हर सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को खासकर लड़कियों को मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो सीखना बहुत ही जरूरी है. आज के परिवेश को देखते हुए और उन्होंने उम्मीद जताया कि आगामी होने वाले राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कटिहार के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहेगा. संजीव कुमार सिंह जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि कटिहार के ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रत्येक वर्ष स्कूली खेलों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कटिहार जिला के लिए पदक प्राप्त कर कटिहार जिले का नाम रोशन करते हैं. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग्य आजमायेंगे खिलाड़ी खेल भवन कटिहार में सभी चिन्हित खेलों के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था पर ध्यान दिया है. इसका फायदा मिल रहा है. कटिहार जिला के बच्चे विभिन्न खेलों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने में कामयाब हुए हैं. कटिहार जिला खेल पदाधिकारी ने कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन को हर संभव मदद देने की घोषणा की है. कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने मंच का सफल संचालन करते हुए सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित कराने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह (अंतरराष्ट्रीय रेफरी) ने बताया कि इस कटिहार जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता आगामी होने वाले बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कैमूर जिला में 5 से 7 जून 2026 तक होने वाली है. कटिहार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. उपस्थित राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं कटिहार जिले के प्रखंडों से आए हुए खिलाड़ियों ने अपनी- अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है. शहरी क्षेत्र से टाउन क्लब कटिहार, सिंघम ताइक्वांडो एकेडमी, ललियाही के ताइक्वांडो अकेडमी का प्रदर्शन बेहद ही रोमांचक एवं उत्साहवर्धक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










