मनिया में सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने विभाग में की शिकायत

मनिया में सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने विभाग में की शिकायत
-ग्रामीणों का आरोप विभाग की मिलीभगत से कार्य में बरती जा रही लापरवाही कटिहार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से मनिया में हो रहे नव निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने संवेदक की शिकायत विभाग के वरीय अधिकारियों से की. अधिकारी सड़क निर्माण कार्य की जांच को भी पहुंचे लेकिन कार्य में किसी प्रकार की सुधार नहीं हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के तहत मनिया में शिव कुमार साह के कामत से कीर्तनानंद यादव के कामत तक सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है. 800 मीटर सड़क निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि तकरीबन 57 लख रुपए है. इस कार्य का संवेदक अनवर हुसैन है. ग्रामीण राज नारायण साह, श्रवण साह, आनंद कुमार मंडल, भोला मंडल, शंभू मंडल, अजय साह, सोनू साह, प्रेम प्रकाश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत उसके गांव में हो रहे निर्माणाधीन कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है. कार्ययोजना को लेकर कार्य एजेंसी ने किसी प्रकार का बोर्ड नहीं लगाया गया है. सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी भराई व मेटल बिछाने में भी घालमेल किया जा रहा है. गिट्टी पिचिंग तक में भारी अनियमितता बरती जा रही है. महज हॉफ इंच गिट्टी के भाग में नाम मात्र का अलकतरा देकर संवेदक सड़क पिचिंग कराने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं. शिकायत के बाद भी कार्य में सुधार नहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता को लेकर जब स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की. ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत पर विभाग के अधिकारी कार्यस्थल पर पहुंचे व निमार्ण कार्य का जांच भी किया. उसके बावजूद निर्माण कार्य में अनियमितता जारी है. ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जांच कर महज खानापूर्ति की. संभवत कार्य एजेंसी पर अपनी सुविधा शुल्क बढ़ा दिया होगा. इसलिए विभाग के अधिकारी ने संवेदक पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की. यही वजह है कि सड़क निर्माण का कार्य तो हो रहा है, लेकिन निर्माणकार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है. कहते हैं कनीय अभियंता ग्रामीण् कार्य प्रमंडल कटिहार के कनीय अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि स्थल निरीक्षण कर पूरी स्थिति की जानकारी ली जायेगी. हर हाल में प्राकलन के अनुरूप काम किया जाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




