आतंकियों के हमले में मारे गये लोगों को कैंडिल मार्च निकाला कर इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकियों के हमले में मारे गये लोगों को कैंडिल मार्च निकाला कर इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

आतंकियों के हमले में मारे गये लोगों को कैंडिल मार्च निकाला कर इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

कटिहार भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) जिला शाखा कटिहार ने पहलगांव (कश्मीर) में हुए आतंकी हमले शहीद निर्दोष भारतीय को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया. कटिहार इप्टा के डॉ प्रो चंदना झा ने बताया कि पहलगांव (कश्मीर) में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की कटिहार इप्टा कड़ी निंदा करती है. इस हमले में मासूम पर्यटकों को निशाना बनाया गया. जिसके परिणामस्वरूप कई लोग मारे गये और कई घायल हुए है. यह राष्ट्रीय शोक की घड़ी है. हम पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और पूरा देश शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुट है. इस जघन्य अपराध के दोषियों को पकड़कर दंडित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल केंद्र सरकार के अधीन है. केंद्र सरकार को इस कायराना हमले के लिए जिम्मेदार ताकतों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए. इस अपराध के अपराधी देश और खासकर कश्मीर के लोगों के दुश्मन है. केंद्र सरकार का यह दायित्व है की वह भीड़ भार वाले पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा की कमी सहित हमले के सभी पहलुओं की जांच करें. इप्टा इस त्रासदी में कट्टरपंथी आतंकी ताकतों का खिलाफ़ जनमानस के साथ खड़ी है. यह वक्त दोषारोपण का नहीं है. शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े होने का है. मीडिया ट्रायल से नफरत ही बढ़ेगी और कुछ नहीं मिलेगा. यह कायराना आतंकी हमला पूरी कश्मीरियत, हिंदुस्तान और इंसानियत पर है. कश्मीर की जनता आतंकियों को साफ संदेश दे रही है कि तुम हमारे दुश्मन हो. तुम्हारी दाल अब गलेगी नहीं. तुम्हारे जड़ें अब पनपने नहीं दी जायेगी. कीमत चुकानी पड़ेगी. कैंडल मार्च में इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, शाखा सचिव मुकेश कुमार मोनी, डॉ रिचा चौधरी, संजू, सुतोपा भादूरी, प्रवीण कुमार ठाकुर, विशाल मिश्रा, श्रीकांत, सचिन, रंजीत, मिथिलेश, मुस्कान, अंजलि आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन