मां दुर्गा के रूपों को चित्रित कर रचनात्मकता का दिया परिचय

Updated at : 28 Sep 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
मां दुर्गा के रूपों को चित्रित कर रचनात्मकता का दिया परिचय

मां दुर्गा के रूपों को चित्रित कर रचनात्मकता का दिया परिचय

विज्ञापन

कटिहार सिरसा स्थित किडजी प्री स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया. बच्चों ने पारंपरिक डांडिया नृत्य के अपने उत्कृष्ट प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. बच्चों को नवरात्र के महत्व एवं मां दुर्गा के नौ रूपों के विषय में रोचक जानकारी दी. साथ ही आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को चित्रित कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया. बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजधज कर उत्सव में शामिल हुए. संस्थान के निदेशक सेवानिवृत्त कर्नल अनंत कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों ने निश्चल भाव से डांडिया में नृत्य कर एकता का संदेश दिया है. सामाजिक व सामूहिक जुड़ाव भी बढ़ता है. किडजी प्री स्कूल के प्राचार्या किरण, शिक्षिकाओं में फरहाना परवीन, नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, रितु साह, शृति, अनन्या मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन