बूथ स्तर पर महिलाओं को टोली बनाकर कार्य करने का निर्देश

बूथ स्तर पर महिलाओं को टोली बनाकर कार्य करने का निर्देश
– लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ कार्य पर दिया बल कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री की महत्वपूर्ण बैठक हुई. संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं लोकतंत्र का महापर्व बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गुंजा बेगानी, क्षेत्रीय सह प्रभारी सरिता राय, महापौर उषा देवी अग्रवाल, कटिहार जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ मालाकार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल शामिल हुई. महिला मोर्चा की तमाम कार्यकर्ता कटिहार जिले के सभी सातों विधानसभा में मंडल स्तर पर पंचायत स्तर पर महिला मोर्चा को सशक्त एवं मजबूत बनाते हुए विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लिया. बूथ स्तर पर महिलाओं की टोली बनाकर पूरा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कश्यप, रंजना झा, क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी, रीना झा, जिला मंत्री सविता शर्मा, मंजू चंद्रवंशी, जिला कार्यालय मंत्री अजय दास, महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहिद बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




