कार्य में प्रगति लाने को लेकर आठ प्रखंड के किसान सलाहकार काे निर्देश

Published at :28 Feb 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
कार्य में प्रगति लाने को लेकर आठ प्रखंड के किसान सलाहकार काे निर्देश

कार्य में प्रगति लाने को लेकर आठ प्रखंड के किसान सलाहकार काे निर्देश

विज्ञापन

– डीएओ के नेतृत्व में दो पाली में हुई किसान सलाहकारों की बैठक कटिहार जिला कृषि भवन के सभागार में शुक्रवार को एक बैठक किसान सलाहकारों के बीच हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने की. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने पौधा संरक्षण योजना में गति प्रदान करने को लेकर आठ प्रखंडों के किसान सलाहकारों को बैठक में कई निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि पौधा संरक्षण योजना की स्थिति को आठ प्रखंडाें के किसान सलाहकारों को अवगत कराया गया. इसमें गति लाने का आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान मानव रहित छिड़काव ड्रोन द्वारा व बगीचा में समेकित किट प्रबंधन के तहत छिड़काव पर फोकस दिया गया. रसायनिक एवं जैव किटनाशी जो किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है. लेने के लिए प्रेरित किया गया. बताया कि प्रथम पाली में चार प्रखंडों में बरारी, समेली, फलका और मनसाही प्रखंड के किसान सलाहकार मौजूद थे. दूसरी पाली में कोढ़ा, कटिहार, हसनगंज और प्राणपुर के किसान सलाहकार मौजूद थे. बैठक में सहायक निदेशक पौधा संरक्षण कटिहार सह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मनिहारी सुदामा ठाकुर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कटिहार रंजीत झा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बारसोई कौशीन अख्तर, पौधा संरक्षण निरीक्षक देवेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन