पैक्स व डीलर के पंजी का किया निरीक्षण
Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2026 7:57 PM (IST)
विज्ञापन

पैक्स व डीलर के पंजी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मनसाही प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़िया पंचायत व कुरेठा पंचायत के सभी डीलरों के विभिन्न गोदाम व पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार के स्टॉक व पंजी की जांच प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया. इस दौरान कुरेठा में भुवनेश्वर ऋषि, संजय यादव के किसी कारणवश जांच नहीं हो पायी. विभिन्न डीलरों के पंजी रजिस्टर, पॉश मशीन के साथ-साथ भंडारण जांच किया. इस दौरान लगभग सभी कुछ सही पाया गया. रिपोर्ट को कल्याण पदाधिकारी ने रजिस्टर वरीय पदाधिकारी को भेजा गया. कुरेठा के पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी, बीपीआरओ अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




