पहल: स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच होगी मशाल प्रतियोगिता

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पहल: स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच होगी मशाल प्रतियोगिता

पहल: स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच होगी मशाल प्रतियोगिता

विज्ञापन

– विभागीय स्तर पर जारी किया गया दिशा-निर्देश कटिहार बच्चों में खेल प्रतिभा की खोज करने एवं उसको बढ़ावा देने के उद्देश्य से मशाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद इसकी कार्यवाही जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल 2025 तक आयोजित करायी जायेगी. कक्षा आठ और 10 के खिलाड़ियों का विद्यालय बदलने के लिए पुराने निबंधित खिलाड़ियों को डिलीट और नये को जोड़ने के लिए एड का ऑप्शन दिया जायेगा. विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता होने के बाद बैटरी टेस्ट आयोजित कराकर उसका डाटा पोर्टल पर इंट्री कराना सुनिश्चित करेंगे. विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में स्थानीय जनप्रतिनिधि को मुख्य अतिथि के रूप में एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों को इसमें आमंत्रित करना सुनिश्चित करेंगे. विभागीय स्तर पर जारी कार्यवाही में यह भी जिक्र है कि पोर्टल एवं प्रतियोगिता संबंधित सुचना एवं किसी भी प्रकार के जानकारी को मशाल 2024 डीइओ ग्रुप एवं मशाल 2024 डीपीओ एसएसए ग्रुप में साँझा करेंगे. साथ ही निर्देशित किया गया है कि 19 से 31 मई 2025 तक किसी भी तीन दिन सुविधानुसार अपने स्तर से निर्णय लेते हुए कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) स्तर की मशाल प्रतियोगता आयोजित की जायेगी. जिसमे प्रत्येक विद्यालय से 77 खिलाड़ियों को सम्मिलित होना है. इय भी कहा गया है कि त्रैमासिक परीक्षा को 27 अप्रैल 2025 के बाद आयोजित की जायेगी. प्रत्येक जिला के डीईओ व डीपीओ को निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालय में इस प्रतियोगिता को कराना सुनिश्चित कराएं. मशाल वेब पोर्टल को दिनांक 21 अप्रैल 2025 के अपराह्न 05:00 बजे से खोल दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मशाल के सफल आयोजन को उच्चस्तरीय बैठक के बाद उसकी कार्यवाही जारी की गयी है. इस बैठक में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर, शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन