प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर, विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत दी जानकारी

प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर, विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत दी जानकारी
– एक दिन तीन जगहों पर चलाया गया अभियान – दलन पूरब, भवाड़ा व मेंहदई में कृषकों को योजनाओं से कराया अवगत कटिहार 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को कृषि वैज्ञानिक केन्द्र की ओर से तीन जगहों पर विकसित कृषि संकल्प का अभियान का आयोजन किया गया. दलन पूरब पंचायत, भवाड़ा व मेंहदई में किसानों के बीच सरकारी योजनाओं के साथ प्राकृतिक खेती पर विशेष रूप से जोर दिया गया. कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ नन्दिता कुमारी ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषकों को किसानी से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराया गया. किसानों को किस तरह से अधिक उपज हो. जैविक खेती, बीजोउपचार करने व प्राकृतिक खेती की ओर जायें सम्बंधित कई तरह की जानकारी से अवगत कराया. वैज्ञानिक पंकज कुमार ने भी किसानों को समसामयिक में मखाना, सब्जी, मशरूम के विषय में जानकारी साझा की. इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के अलावा इफको के कनीय क्षेत्रीय प्रतिनिधि, दलन पूरब पंचायत के मुखिया नेमूल हक, सरपंच दिनेश मोहन ठाकुर, उपसरपंच रविशंकर श्रवणे व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










