आग से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी

आग से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी
कुरसेला पूर्वी मुरादपुर पंचायत के बसुहार मजदिया गांव में अग्निशमन दल ने ग्रामीणों को आग से बचाव का प्रयोगिक रूप से जानकारी दी. अग्निशमन दल ने गैस में आग पकड़ने की स्थिति में तत्काल बचाव के लिए अहम जानकारियों को रखा. ग्रामीणों को आग के आपात स्थितियों में सुरक्षा बचाव के कई बिंदुओं को रखा. गैस को लेकर महिलाओं को जागरूक करते हुए बचाव करने के तरीके को प्रयोगिक रूप से बताया. अग्निशामक दल के जागरूकता कार्यक्रम पर मुखिया अर्चना कुमारी, राजीव कुमार थाना में प्रतिनियुक्त प्रधान अग्निक शंकरानंद साह, धर्मेन्द्र मंडल, नीतीश कुमार, संजीत कुमार, वार्ड सदस्य रंजय महलदार सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










