भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दी गयी जानकारी

Updated at : 01 Aug 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दी गयी जानकारी

भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दी गयी जानकारी

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा के भटवारा स्थित किरासन तेल डिपो परिसर में भाजपा की कोढ़ा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों से अवगत कराते हुए उनके दायित्वों व कर्तव्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया. कार्यशाला में कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने नेतृत्व करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. कार्यशाला में पूर्व सांसद निखिल चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री रामनाथ पाण्डेय, गोविन्द अधिकारी, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा रश्मि सिंह, विधानसभा संयोजक संजय पटेल, विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा प्रियंका सिंह, जिला प्रवक्ता शंभुनाथ पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र रजक, मंडल प्रभारी डोमन चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मंडल, प्रदीप दास, उमेश सिंह उपस्थित रहे.कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांचों मंडल कोढ़ा मुख्यालय, कोढ़ा ग्रामीण, फलका मुख्यालय, फलका ग्रामीण, कोलासी से मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया. इनमें कोढ़ा मुख्यालय से मनोज सिंह, कोढ़ा ग्रामीण से चेतन साह, फलका मुख्यालय के प्रतिनिधि महामंत्री प्रवीण कुमार रविदास, फलका ग्रामीण से अनुज मंडल तथा कोलासी मंडल से भोला झा अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यशाला में उपस्थित हुए. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के मद्देनज़र संगठन की भूमिका, प्रचार-प्रसार की रणनीति, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया की भूमिका और बूथ सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से दिशा-निर्देश दिया. कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन