दिशा की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर पूर्णिया सांसद ने भ्रष्टाचार व व्यवस्था पर उठाये तीखे सवाल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
दिशा की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर पूर्णिया सांसद ने भ्रष्टाचार व व्यवस्था पर उठाये तीखे सवाल

दिशा की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर पूर्णिया सांसद ने भ्रष्टाचार व व्यवस्था पर उठाये तीखे सवाल

विज्ञापन

कटिहार विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति दिशा की जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आमलोगों से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया. सांसद ने बैठक के दौरान कहा कि जबतक पिछली बैठक में लिए गये निर्णयों पर कार्रवाई के बिना अगली बैठक नहीं होनी चाहिए. सांसद ने डीएम का ध्यान जल-नल योजना, ओडीएफ, राशन कार्ड, एमवीआई और मनरेगा जैसी योजनाओं में फैले भ्रष्टाचार की ओर आकृष्ट कराया. उनकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. पप्पू यादव ने कहा कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर घूसखोरी हो रही है. आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया. सांसद ने जमीन के मोटेशन में सीओ द्वारा की जा रही मनमानी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मोटेशन का निश्चित समय तय हो. ताकि आम आदमी को कार्यालयों के चक्कर ना काटने पड़े. ये भी कहा कि मोटेशन होने के बाद यह रद्द क्यों हो जाता है. इसकी भी जांच हो और दोषी पदाधिकारी को इसके लिए दंडित भी किया जाना चाहिए. एमवीआई और डीटीओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ओवरलोडिंग के नाम पर गरीब और कमजोर वर्ग से अवैध वसूली हो रही है. बड़े रसूखदारों को बख्श दिया जाता है. उन्होंने इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था को तुरंत बंद करने की मांग की. पप्पू यादव ने जिला अस्पतालों की बदहाली पर भी चिंता जतायी और कहा कि अधिकांश अस्पतालों में आईसीयू बंद पड़े हैं. मरीजों को न तो सही इलाज मिल रहा है और न ही आवश्यक दवाएं मिलती हैं. सरकार इसके लिए बजट जारी करती है. अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता और आईसीयू सेवाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाय. सांसद तारिक अनवर, विधायक, डीएम, एसपी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन