कड़ाके की ठंड में अलाव गरीबों का सहारा

Updated:
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में अलाव गरीबों का सहारा

कड़ाके की ठंड में अलाव गरीबों का सहारा

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र में विगत पांच दिनों से पछुवा हवा चलने के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी है. हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड के कारण लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भीषण ठंड में लोग अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर है. आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घर से निकलते है. ठंड बढ़ने ने कारण हाट बाजार की रौनक में कमी आ गई है. सुबह तथा शाम में सड़के भी सुनसान दिखाई देती है. लोगों का आवाजाही बहुत कम हो गयी है. वृद्ध एवं छोटे बच्चें कंबल में दुबके रहने को विवश है. घर में गृहणियों को भी ठंड के कारण गृहकार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कामकाजी लोगों को बाहर जाने में भी काफी परेशानी होती है. अलाव की व्यवस्था नहीं रहने से चौक चौराहे, ब्लॉक परिसर तथा हॉस्पिटल में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही है. प्रशासनिक स्तर पर प्रखंड क्षेत्र में ना तो कहीं अलाव की व्यवस्था की गई है ना ही कहीं कंबल का ही वितरण किया जा रहा है. स्थानीय लोगों एवं समाजसेवियों ने जगह जगह पर अलाव जलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन