वक्फ बिल के विरोध में नमाजियों ने काला बिल्ला लगाकर अदा की नमाज

वक्फ बिल के विरोध में नमाजियों ने काला बिल्ला लगाकर अदा की नमाज
आबादपुर केंद्र सरकार के लाये गये वक्फ बिल के विरोध का असर बारसोई प्रखंड के आबादपुर क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को क्षेत्र की तमाम मस्जिदों में दिखाई पड़ा. उक्त बिल को लेकर विरोध का इजहार करते हुए शुक्रवार को क्षेत्र में नमाजियों ने अपने अपने हाथों में काली पट्टी बांध जुमे की नमाज अदा की. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बॉर्ड तथा इमारते शरिया के आह्वान पर बारसोई प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने काली पट्टी लगाकर उक्त बिल पर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज किया. मौके पर गोवालटोली चौक स्थित जामे मस्जिद गोवालटोली में नमाजी काली पट्टी लगाकर पंक्ति में बैठे व सजदा करते नजर आये. इस संबंध में उक्त मस्जिद के सेक्रेटरी जनाब हाजी रूहुल अमीन सिद्दीकी ने बताया कि वक्फ संशोधन अधिनियन मुसलमानों के हक में बिल्कुल भी नहीं है. उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति पूर्व में मुसलमानों के द्वारा दान दी गई संपत्ति है. लिहाजा मुसलमानों को इसके देख रेख का पुरा पुरा अधिकार है. अलविदा जुमा नमाजियों ने मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआएं मांगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




