कोरगामा गांव में एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर व बिजली खंभा बनी शोभा की वस्तु

कोरगामा गांव में एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर व बिजली खंभा बनी शोभा की वस्तु
– सिंचाई में किसानों को हो रही है परेशानी, किया प्रदर्शन हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत के कोरगामा गांव बड़ी नहर के समीप एग्रीकल्चर विद्युत ट्रांसफार्मर व बिजली खंभा किसानों के लिए शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगायी गयी है. लेकिन अब तक उसमें विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई है. बताया गया कि लगभग एक वर्ष पूर्व गांव में एग्रीकल्चर विद्युत ट्रांसफार्मर लगाई गई है. तब उस समय किसानों में खुशी की लहर थी कि अब खेतों तक बिजली पहुंचेगी और सिंचाई सुलभ होगी, लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल सका. इससे आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. किसानों का कहना है कि उन्हें आज भी महंगे डीजल खरीदकर पंप सेट के माध्यम से खेतों की पटवन करनी पड़ती है. डीजल की बढ़ती कीमत और पंप सेट का किराया मिलाकर खेती की लागत काफी बढ़ गई है. ग्रामीणों ने बताया कि खेतों तक बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रांसफार्मर के दोनों ओर पोल खंभे भी गाड़े गए हैं, लेकिन अब तक हाई टेंशन लाइन से कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है. सरकार द्वारा हर खेत तक पानी पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत की गई यह व्यवस्था विभागीय उदासीनता के कारण अधूरी पड़ी है. प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि समर महतो, सुखदेव महतो, कौशल कुमार महतो, सुफल महतो, महेंद्र महतो, प्रसादी महतो, मनोज महतो, इंदर कुमार, प्रफुल महतो, अभिषेक महतो, दिलीप महतो, राहुल कुमार, कुमार गौरव सहित अन्य ग्रामीणों ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है. विद्युत कनीय अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर ट्रांसफार्मर को चालू किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










