शिक्षा व रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी

शिक्षा व रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी
कोढ़ा प्रखंड के दिघरी पंचायत स्थित सार्वजनिक काली मंदिर परिसर में आपका विकास पार्टी की ओर से ग्रामीणों को संबोधित कर शिक्षा व रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में गरीबों का शोषण हो रहा है. अमीर वर्ग को शिक्षा और संसाधनों का अधिक लाभ मिल रहा है. विशेष रूप से पिछड़ा, महादलित तथा ग्रामीण गरीब बच्चों को नौकरियों में बराबरी का अधिकार दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया. ग्रामीणों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और जागरूक रहने की अपील की. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शर्मा, सहयोगी किशुनदेव शर्मा भी उपस्थित थे. दोनों नेताओं ने ग्रामीणों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




