ePaper

कोढ़ा में भूदान भूमि पर अवैध मिट्टी कटाई का आरोप

Updated at : 29 Jan 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
कोढ़ा में भूदान भूमि पर अवैध मिट्टी कटाई का आरोप

कोढ़ा में भूदान भूमि पर अवैध मिट्टी कटाई का आरोप

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया मौजा में भूदान से प्राप्त भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी कटाई किए जाने का मामला सामने आया है. सिमरिया करमु टोला निवासी सबीर 55 वर्ष ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर दबंगता व धमकी के बल पर मिट्टी कटाई के प्रयास का आरोप लगाया है. आवेदन में सबीर ने बताया है कि उनके स्व पिता ताहीर अली के नाम भूदान से प्राप्त भूमि खाता संख्या 668, खेसरा संख्या 1195, रकवा एक एकड़ पर वर्षों से जोत-आबाद कर जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं. आरोप है कि नक्कीपुर निवासी रंजीत कुमार उर्फ मुन्ना पिता नारायण मेहता ठेकेदार लेकर उक्त भूदान भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी कटाई कराने का प्रयास किया जा रहा है. पीड़ित किसान का कहना है कि आरोपित भू-माफिया प्रवृत्ति का व्यक्ति है. जो न केवल उनके खेत बल्कि अन्य भूदान किसानों की जमीन पर भी मिट्टी कटाई कर खेती को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. किसानों में भय का माहौल बना हुआ है. खेती कार्य बाधित होने की आशंका है. उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध मिट्टी कटाई के प्रयास पर तत्काल रोक लगाने एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन