इंप्लाइज यूनियन मंडल कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन

इंप्लाइज यूनियन मंडल कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन
कटिहार इंप्लाइज यूनियन मंडल कार्यालय प्रांगण में केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेमशंकर, मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. सभी समुदाय के लोग शामिल हुए. मंडल सचिव रजनीश कुमार ने क्षेत्र की गंगा जमुना तहजीब का उल्लेख करते हुए कहा कि एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कई वर्षों से कराते आ रही है. इस आयोजन में सभी धर्मों एवं सभी समुदायों के लोगों की उपस्थिति आपसी सौहार्द को दर्शाता है. इस मौके पर मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ तीनों शाखाओं के पदाधिकारी, सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




