पति-पत्नी में मारपीट, पति ने लगायी न्याय की गुहार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :14 Apr 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
पति-पत्नी में मारपीट, पति ने लगायी न्याय की गुहार

पति-पत्नी में मारपीट, पति ने लगायी न्याय की गुहार

विज्ञापन

आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिहां पंचायत की बलिपारा गांव में एक घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इजहार आलम 35 वर्ष पिता आजाद हुसैन घर चलाने के लिए बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं. तीन दिन पहले गांव वापस आया था. पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. पति के घर वापस आने पर पत्नी फिर विवाद हुआ. वहीं आरोप है कि सोमवार को पत्नी मायके धपड़ा गांव से एक दर्जन लोगों को बुलाकर पति, सास सहित उनके परिवार के लोगों के घर में घुसकर गाली गलौज कर बुरी तरह से मारपीट कर पति को कई जगहों पर घायल कर दिया है. आनन-फ़ानन में पीड़ित परिवार ने आजमनगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय कि गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आजमनगर थाना क्षेत्र के बलिपाड़ा गांव के एक व्यक्ति द्वारा मारपीट से को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन