कटिहार में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कटिहार में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार

कटिहार में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन

– सप्ताह भर में राज्य में 37वें स्थान से सीधे चौथे स्थान पहुंचा कटिहार – सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को दी जा रही मुफ्त वैक्सीन कटिहार जिले में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के कैंसर) से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान ने अब जिला में गति पकड़ ली है. एक सप्ताह में कटिहार जिला पूरे राज्य में टीकाकरण के मामले में चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पांच मई तक जिले में कुल 18423 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है. जो निर्धारित लक्ष्य का 53 प्रतिशत है. सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) है. बचाव के लिए भारत सरकार के निर्देशानुसार 28 फरवरी 2026 से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है. 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को गार्डासिल की एक खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 तक कटिहार जिला मात्र 5,163 (14.8%) बालिकाओं का टीकाकरण हुआ था. पूरे बिहार में कटिहार की जगह 37वें स्थान पर था. डीएम आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर अभियान में तेजी लाई गयी. 29 अप्रैल को आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों, सिविल सर्जन तथा अन्य विभागों के सहयोग से टीकाकरण बढ़ाने की रणनीति बनाई गयी. यह रनरीति रंग लाई. आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी और सेविकाओं के माध्यम से माइक्रोप्लान तैयार कर गांव-गांव और विद्यालयों में कैंप लगाए गये. शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में भी विशेष अभियान चलाया गया. जिससे अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया. जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक डॉ किसलय कुमार ने बताया कि लगातार मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट के जरिए अभियान को और प्रभावी बनाया जा रहा है. मंगलवार को आंकड़े के अनुसार कटिहार जिला एचपीवी टीकाकरण के मामले में चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है. टीकाकरण को लेकर यह रफ्तार ऐसे ही जारी रहेगा. डीपीएम ने कहा की आने वाले दिनों में लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए और तेजी से कार्य किया जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन