सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी टीकाकरण शिविर लगा

Updated:
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी टीकाकरण शिविर लगा

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी टीकाकरण शिविर लगा

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया. 40 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाब के लिए टीकाकृत किया. सरकार की यह एक महत्वपूर्ण पहल है. पीएचसी प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज व स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है. एचपीवी वैक्सीन से इसे रोका जा सकता है. इस योजना के तहत 9 से 14 आयु वर्ग की लक्षित बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण प्रदान किया जा रहा है. शिक्षक एवं छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान किया. इस बीमारी से होने वाले नुकसान एवं टीकाकरण के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. बीसीएम संगीता कुमारी सहित एएनम व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन