छट घाट को अतिक्रमित कर बनाया घर, लोगों में आक्रोश

Updated at : 23 Mar 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
छट घाट को अतिक्रमित कर बनाया घर, लोगों में आक्रोश

छट घाट को अतिक्रमित कर बनाया घर, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या ग्यारह बारह हरसुआ गांव में पन्द्रहवीं वित्त योजना से बनाई गई बिहार सरकार के द्वारा छठ घाट पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है. जिसे लेकर ग्रामीणों में बिहार सरकार के प्रति काफी आक्रोश का माहौल व्याप्त है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के काठघर पंचायत के मुखिया शिव नारायण यादव ने बताया कि वर्ष 2022-23 में पन्द्रहवीं वित्त योजना से वार्ड संख्या ग्यारह बारह हरसुआ गांव में नदी के किनारे तकरीबन सात लाख उनतालीस हजार दो सौ सैंतीस रुपए कि लागत से छठ घाट का निर्माण कार्य किया गया था. वार्ड संख्या ग्यारह हरहुआ गांव के वार्ड सदस्य उमेश राय के भाई धीरेन राय ने छठ घाट पर मिट्टी डाल कर टीन का घर बना लिया गया है. पुआल और जलावन रख कर पुर्ण रुप से कब्जा कर लिया है. ऐसी परिस्थिति में अब यहां के ग्रामीण छठ पूजा कहां करेंगे यह एक सवाल बना हुआ है. लोगों ने जिला प्रशासन से इस मामलें में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन