बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Mar 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

फोटो 41 कैप्शन- कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व अन्य प्रतिनिधि, कटिहार. सदर प्रखंड कटिहार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धुसमर-कालीस्थान में शनिवार को वार्षिक मूल्यांकन 2025 के पश्चात शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह प्रगति पत्रक वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद मंडल एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विद्यालय में अध्यनरत वर्ग पहली से आठवीं के सभी छात्र-छात्राएं एवं उनके माता-पिता उपस्थित रहे. सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता अपने अपने बच्चों का प्रगति पत्रक प्राप्त कर उसका अवलोकन किया. साथ ही बच्चों की मूल्यांकन उत्तर पुस्तिका भी अभिभावकों को अवलोकन के लिए दिया गया. इस अवसर पर प्रत्येक वर्ग में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता के समक्ष विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्य, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद मंडल, शिक्षक अनन्त कुमार, स्मिता साहा, संजय यादव, आशुतोष आशु, खालिक खान, नमिता देवी, सुवर्णा मालाकार, जीनत आमना, नुरशेद आलम एवं पोषक क्षेत्र के सभी अभिभावक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन