हरिपुर में हिंदू परिवारों ने मजार इमामबाड़ा में झरनी गीत गाया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 Jul 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
हरिपुर में हिंदू परिवारों ने मजार इमामबाड़ा में झरनी गीत गाया

हरिपुर में हिंदू परिवारों ने मजार इमामबाड़ा में झरनी गीत गाया

विज्ञापन

– अष्टमी पर तजिया जुलूस निकाल हिंदू मुस्लिम एकता की दी अनुठी मिशाल हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित हरिपुर महमदिया गांव में श्रद्धा पूर्वक हिंदू परिवार पूरी शिद्दत से मुहर्रम मनाते हैं. अष्टमी के दिन अपने परिवारों के साथ इकट्ठा होकर स्व छेदी साह के मजार इमामबाड़ा में निसान कर चारों ओर केला के पेड़ से सजाते हुए. मुस्लिम रीति रिवाज के साथ फतिहा पढ़ते हुए ढोल नगाड़े बजाते हुए झरनी गीत गाया. यह परंपरा पिछले दो सौ वर्षों से गांव में कायम है. यहां के हिंदू समाज के परिवार इमाम हुसैन की सदाओं में उनके जयकारे के साथ जुलूस निकालते हैं. इमामबाड़ा के चारो ओर घूम-घूम कर झरनी गीत गाते हैं. मनोज मंडल, सदानंद तिर्की, शंकर साह, राजू साह, विकास साह, प्रकाश साह, शंकर यादव, दीपक कुमार, सुभाष साह आदि ने कहा कि गांव में करीब तीन पीढ़ी पूर्व से स्व छेदी साह के मजार पर मुहर्रम पर्व के मौके पर मुस्लिम रीति रिवाज से तजिया जुलूस निकाला जाता है, जो हिंदू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल है. उनके पूर्वजों ने इसकी शुरुआत किया था. उसके बाद से हम लोग निष्ठा पूर्वक मुहर्रम पर्व मनाते आ रहे हैं. आने वाले पीढ़ी को नया संदेश मिले एवं समाज में सद्भाव श्रद्धा बना रहे. माया देवी, परणी देवी, सुलेखा देवी ने कहा की स्वर्गीय छेदी साह के मजार पर मुहर्रम के मौके पर पौराणिक परंपरा के साथ लिसान खड़ा कर दूध लावा, मिठाई पान आदि को लेकर पूजा अर्चना किये. साथ ही अपने और अपने पूरे परिवार समेत गांव में सुख शांति समृद्धि बनी रहे इसकी कामना किया गया. पूजा के बाद माथा टेक दुआ मांगी गयी. एक दूसरे के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कहा की इस मजार पर मांगी गई हर मन्नतें लोगों की पूरी होती है. मनोज कुमार मंडल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शीतल प्रसाद साह, मोलवी इसराफिल, वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद आदि ने कहा कि यह मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारा व श्रद्धा का प्रतीक है. गांव के लोगों ने इस पर्व पर लाठी खेलते हुए इमाम हुसैन के जयकारे भी लगाते रहे. कहा कि हिंदू समाज के परिवार ने बड़े विधि विधान के साथ स्वर्गीय छेदी साह के मजार पर निशान खड़ा करते हुए ढोल नगाड़े के साथ त्यौहार मनाया. कहा कि जिस तरह हिन्दू परिवार पूरी सिद्दत से अपना त्यौहार मनाता हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन