झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
कटिहार जिले में मंगलवार रात से बुधवार की सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. पूरी रात रुक-रुक कर हुई बारिश से बुधवार सुबह मौसम सुहाना हो गया. लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली. हालांकि बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर जल जमाव ने लोगों को परेशान कर दिया है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के दिनचर्या पर असर पड़ा है. बारिश से किसानों को फायदा व नुकसान भी इस बारिश को किसानों को फायदा व नुकसान दोनों हुआ है. धान की रोपनी के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी. जबकि मक्का किसानों के लिए बारिश आफत बनकर बरसी है. तापमान में गिरावट से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी. बुधवार को अधिकतम 30, न्यूनतम 23 सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










