झमाझम बारिश ने फसल कटनी तैयारी कार्य को किया बाधित

Updated at : 08 Apr 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने फसल कटनी तैयारी कार्य को किया बाधित

झमाझम बारिश ने फसल कटनी तैयारी कार्य को किया बाधित

विज्ञापन

कुरसेला मौसम के बिगड़े रूख से फसल की कटाई प्रभावित हो गयी है. बारिश ने फसलों की कटाई को सप्ताह से पखवाड़ा पीछे कर दिया है. क्षेत्र में बुधवार शाम से झमाझम बारिश हो रही है. फसल लगे खेत और तैयार करने वाले खलिहान बारिश से गीला हो गया है. किसानों का कहना है कि क्षेत्र में गेहूं, मक्का, दलहन के पके फसलों को काट कर तैयार करने का मंसूबा पाल रखा था. बारिश ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. बारिश के बाद फसलों को सुखाने में कई दिन का वक्त लग सकता है. उसके बाद फसलों को काट कर तैयार किया जा सकता है. असमय बारिश से गेहूं फसल के उपज पर प्रभाव पड़ सकता है. फसल के उपज में कमी आ सकती है. बारिश तेज हवा के प्रभाव खेतों में गिरने वाले गेहूं, मक्का, दलहन फसलों को क्षति पहुंच सकती है. प्राकृतिक रूप से इस साल मक्का, गेहूं फसलों की तेज आंधी बारिश से पूर्व में व्यापक क्षति पहुंची है. कृषक वर्ग फसल क्षति को लेकर हताश निराश है. परिक्षेत्र में मक्का की खेती बड़े पैमानी पर की जाती है. किसानों के लिए नगदी फसल के रूप में मक्का का खेती बड़ा आधार है. फसल के क्षति ने कृषक वर्गो को मर्माहात किया है. मौसम के अनुकूल होने पर मक्का गेहूं फसलों को तैयार करना किसानों का मकसद होगा. बारिश ने दलहन फसलों की तैयारी को बाधित कर दिया है. फसल तैयारी में विलंब होने से किसान परेशान है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन