सदर अस्पताल से शुरू हुआ स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान

सदर अस्पताल से शुरू हुआ स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान
कटिहार पूरे देश में महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है. यह विशेष अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस अभियान की शुरुआत की. अभियान के तहत जिले के सरकारी अस्पताल में महिलाओं और आमजन के लिए विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संदेश देते हुए कहा की स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार यही है विकसित भारत का आधार. सदर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, मेयर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव उपस्थित रहे. सभी अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा मरीज के बीच पोषण किट का भी वितरण किया गया. यह अभियान के तहत अस्पताल में निःशुल्क सामान्य चिकित्सकीय परामर्श, गैर संचारी रोगों की जांच जैसे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर (मुख, स्तन और सर्वाइकल) जांच, एनीमिया की जांच तथा पोषण संबंधी जानकारी दी जाएगी, साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी में भी परामर्श उपलब्ध रहेगा. स्त्री रोग, अस्थि रोग, शल्य चिकित्सा, मेडिसिन व अन्य विभाग शामिल रहेंगे, इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पैथोलॉजी जांच, परिवार नियोजन सेवाएँ, मातृ-शिशु स्वास्थ्य परामर्श, ड्रेसिंग और छोटे ऑपरेशन जैसी सुविधाएं का पूरा लाभ मिलेगा.इस अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान का लाभ उठाएं. प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर जेपी सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक डा आशा शरण, जिला स्वास्थ्य समिति डीपीएम डॉ किसलय कुमार, डॉ एस सरकार डॉक्टर आर सुमन, अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, के साथ स्वास्थ्य से जुड़े संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं ने सदर स्थल में भर्ती मरीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर फल का भी वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




