स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को ले सीएस कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को ले सीएस कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शनजदतग
कटिहार बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य सामान्य परिषद के निर्णय अनुसार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 20 सूत्री मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया. प्रमंडलीय मंत्री सह जिला संयोजक सुभाष चंद्र महतो के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. मौके पर प्रमंडलीय मंत्री सुभाष चंद्र महतो ने कहा कि हमारी मांगे है कि फार्मासिस्ट, परिचारिका श्रेणी एएएनएम सहित सभी राज्य सम्बर्ग को सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या 19300 दिनांक 13 अक्तूबर 2023 के आलोक में कर्मचारियों को अविलम्ब प्रोन्नति प्रदान करना सुनिश्चित किया जाय. प्रोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को प्रोन्नत पद पर पदस्थापना किया जाय, राज्य के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत फार्मासिस्टों से ड्रग कॉस्मेटिक्स ऐक्ट के प्रावधानों तथा सम्वर्ग सेवा नियमावली के तहत कार्य लिया जाय. उच्च न्यायालय विहार पटना के फैसले के आलोक में एसीपी/एमएसीपी के लिए लिपिक को विभागीय परीक्षा के बाध्यता पर रोक संबंधी विभागीय आदेश निर्गत किया जाय. मांग के अनुरूप आवंटन सभी जिला में उपलब्ध ससमय कराया जाय तथा हर माह के अंतिम तिथि को वेतन, मानदेय का भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाय. एएनएम, जीएनएम का सेवा सम्पुष्टि के लिए पत्र अविलम्ब निर्गत किया जाय या सभी प्राचार्य, अधीक्षक, निदेशक, सिविल सर्जन को सेवा सम्पुष्ट करने के लिए पत्र निर्गत कर आदेशित किया जाय. पूर्व के जिला स्तरीय संवर्ग को विभाग द्वारा किये गये राज्य स्तरीय संवर्ग को पुनः सभी जिला स्तरीय सम्वर्ग में परिवर्तित करना सुनिश्चित किया जाय, आदि मांगे शामिल है. प्रदर्शन के उपरांत अपनी 20 सूत्री मांगों पत्र सिविल सर्जन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी सौंपे. इस अवसर पर मंतोष कुमार, राजेश सिंह, मिथिलेश कुमार, शैलेंद्र पांडे, साकेत कुमार, राजेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, परमानंद शर्मा, रंजिता झा, ममता रानी, खुशबू कुमारी डॉली, प्रीति पूनम,प्रतिभा कुमारी थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




