ePaper

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

Updated at : 22 Jun 2024 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी.

विज्ञापन

हसनगंज . प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी. जांच शिविर में क्षेत्र से आयी प्रथम, द्वितीय, तिमाही गर्भवती महिला के खून, यूरिन, ब्लड प्रेशर, वजन, ऊंचाई आदि की जांच की गयी. साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति को भी देखा गया. जांचों उपरांत डॉक्टरी परामर्श के साथ अल्पाहार भी दिया गया. गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार की जांच के पश्चात सुरक्षित प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में ही कराने की सलाह दी गयी. शिशु मृत्यु दर में कमी को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है. खानपान के बारे में बताते हुए सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्शियम की टेबलेट दी गयी. पीएचसी काउंसलर रंजन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत दर्जनों गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन