गायब नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 17 Jan 2026 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
गायब नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपित गिरफ्तार

गायब नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र के चंदवा पंचायत से गायब हुई लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. अपहृता लड़की की मां ने रौतारा थाना में बेटी के अपहरण हो जाने को लेकर आवेदन दिया था. आवेदन मिलते ही रौतारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जांच एवं लगातार छापेमारी अभियान शुरू किया. जांच में पुलिस को गुप्त सूचना मिली. चंदवा पंचायत के खरकट्टा गांव से लड़की को सकुशल बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस ने रामू ऋषि पिता दिनेश ऋषि, निवासी चंदवा पंचायत को लड़की के साथ हिरासत में लिया. रौतारा थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि लड़की की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपित रामू ऋषि को लड़की के साथ बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपित को अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए कटिहार न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है. बरामद लड़की को आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है. इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है. परिजनों ने राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन