हर्षोउल्लास पूर्वक मना आईटीआई कॉलेज का 67वां स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
हर्षोउल्लास पूर्वक मना आईटीआई कॉलेज का 67वां स्थापना दिवस

हर्षोउल्लास पूर्वक मना आईटीआई कॉलेज का 67वां स्थापना दिवस

विज्ञापन

कटिहार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को हर्षोउल्लास माहौल में 67वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, अल करीम विवि के कुलपति डॉ सैय्यद मोईद अहमद, केईसी की प्राचार्या डॉ रंजना कुमारी, संस्थान के प्राचार्य राकेश कुमार एवं उपप्राचार्य पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. उपनिदेशक दीपम कुमार, युवा राेजगार एवं कौशल विकास विभाग, प्राचार्य उदय कुमार, आइआइटी पूणिया तथा रामजतन राम प्राचार्य आइटीआइ मनिहारी थे. इस मौके पर तीनों गतिविधि शृंखलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पदक, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. संस्थान के प्राचार्य सह उपनिदेशक राकेश कुमार तथा उप प्राचार्या पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा, 67वें स्थापना दिवस पर आयोजित बहुयामी गतिविधियां प्रशिक्षणाथियों के सवांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उनलोगों ने विश्वास जताया कि खेल, सांस्कृतिक एवं विज्ञान तकनीकी कार्यक्रमों के माध्यम से आइटीआइ कटिहार के प्रशिक्षणार्थी आत्मविश्वासी, रचनात्मक एवं कौशल सम्पन्न बनेंगे. आइटीआइ कटिहार के प्रशिक्षणार्थियों के साथ साथ आइटीआइ मनिहारी एवं महिला आइटीआइ कटिहार के प्रतिभागियों द्वारा नृत्य, नाटक एवं गीत जैसी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी. जिन्हें उपस्थित अतिथियों व दर्शकों ने खूब सराहना की. इसके अलावा विज्ञान एवं तकनीकी प्रदर्शनी के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किये गये विभिन्न मॉडल एवं प्रोजेक्टस का प्रदर्शन किया. अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रशिक्षणाथियों की नवाचारी सोच एवं तकनीकी दक्षता की प्रशंसा की.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन