लक्खी देवी की शव ढूंढने में जुटी एचडीआरएफ की टीम, नहीं मिली लाश

Updated:
विज्ञापन
लक्खी देवी की शव ढूंढने में जुटी एचडीआरएफ की टीम, नहीं मिली लाश

लक्खी देवी की शव ढूंढने में जुटी एचडीआरएफ की टीम, नहीं मिली लाश

विज्ञापन

आजमनगर पिछले तीन दिनों से लोकल गोताखोरों द्वारा लक्खी देवी की लाश खोजने में असफल होने के बाद प्रशासन के द्वारा एचडीआरएफ की टीम बुलायी गयी है. बुधवार के दिन 3:00 बजे से एचडीआरएफ की टीम लोकल गोताखोरों के साथ महानंदा नदी में लाश ढूंढने के लिए पसीना बहा रही है. तेज धूप तथा उमस भरी गर्मी में प्रशासन के लोगों के लिए लक्खी देवी हत्याकांड एक पहेली बनकर रह गया है. जबकि आरोपित राजेश यादव के निशानदेही पर महानंदा नदी में लख्खी देवी की लाश खोजने में कोई भी कसर छोड़ने को प्रशासन तैयार नहीं है. केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर दीपक कुमार, एसडीआरएफ टीम के जुबेर खान महानंदा नदी में आजमनगर घाट से लेकर बाहरखाल तथा झौआ ब्रिज तक सर्च अभियान में पूरी ताकत झोंक दिया है. अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जब तक लाश नहीं मिल जाता है. तब तक यह सर्च अभियान जारी रहेगा. समाचार लिखे जाने तक लख्खी देवी की लाश नहीं मिल पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन