हसनगंज पुलिस ने तीन महिला तस्करों व तीन शराबियों को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
हसनगंज पुलिस ने तीन महिला तस्करों व तीन शराबियों को पकड़ा

हसनगंज पुलिस ने तीन महिला तस्करों व तीन शराबियों को पकड़ा

विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र के कोठीटोला, संठीबाडी़ व थेगुवा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 35 लीटर देसी शराब के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि कोठीटोला, संठीबाड़ी व थेगुवा तीनों थाना हसनगंज निवासी को 35 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. कोठीटोला गांव से श्याम सुंदर महतो पिता स्व सुख चंद्र महतो, कोठीटोला, पंकज कुमार मंडल पिता रामेश्वर मंडल, दहियारगंज दोनों थाना हसनगंज व टुनटुन मंडल पिता दिनेश प्रसाद मंडल, कटिहार टोला धर्मेली थाना रौतारा तीनों जिला कटिहार को शराब के नशे में धूत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सभी के विरुद्ध पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त आरोपितों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने कहा कि थाना क्षेत्रों में सरकार की शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. शराब पीने व बेचने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है. एसआई दीपक कुमार, महिला गृह रक्षा वाहिनी प्रिया कुमारी, हीना सहित पुलिस बल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन