नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

Updated at : 17 Oct 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

विज्ञापन

– एनडीए प्रत्याशी के रूप में कटिहार विधानसभा से तारकिशोर प्रसाद आज करेंगे नामांकन कटिहार एनडीए समर्थित भाजपा की ओर से कटिहार विधान सभा क्षेत्र से तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता पासवान, बरारी से जदयू के उम्मीदवार विजय सिंह कटिहार में नामांकन दाखिल करेंगे. इनका संयुक्त नामांकन सह आशीर्वाद सभा मिरचाईबाड़ी स्थित आईटीआई के सामने भवन प्रमंडल मैदान में होगी. जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, चतरा के पूर्व सांसद एवं कटिहार के प्रभारी सुनील कुमार सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह सहित स्थानीय सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. चारों उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल कर एक साथ एनडीए की सभा में उपस्थित रहेंगे. भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद व बरारी के जदयू प्रत्याशी विजय सिंह संयुक्त रूप से एलडब्लूसी मैदान डेहरिया से नगर का भ्रमण करते हुए समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन स्थल पर पहुंचेंगे. इसी प्रकार कोढ़ा के भाजपा उम्मीदवार कविता पासवान तथा प्राणपुर की उम्मीदवार निशा सिंह भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल होंगे. यह सभा दिन के 11:30 बजे से प्रारंभ हो जायेगी. इस सभा में एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन होगा. यह सभी जानकारी पूर्व उप मुख्यमंत्री व कटिहार सदर से भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन