हनुमंत रुद्र प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू, निकाली कलशयात्रा

Updated:
विज्ञापन
हनुमंत रुद्र प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू, निकाली कलशयात्रा

हनुमंत रुद्र प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू, निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा के विशनपुर पंचायत में आयोजित हनुमंत रुद्र प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा. कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया. भक्ति भाव से कलश उठाकर यात्रा को मंगलमय बनाया. इस अवसर पर धार्मिक धुन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजनों की ध्वनि ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया. कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे. गौरव पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, सुमित सिंह, शेखर सिंह, मृत्युंजय सिंह, धनंजय सिंह, विजय सिंह शामिल थे. आयोजन 18 से प्रारंभ होकर 22 जुलाई तक चलेगा. प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन