भवानीपुर गुरुद्वारा प्रबंधक का गुरुपर्व के लिए सात लाख का बजट पास

Updated at : 13 Jul 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
भवानीपुर गुरुद्वारा प्रबंधक का गुरुपर्व के लिए सात लाख का बजट पास

भवानीपुर गुरुद्वारा प्रबंधक का गुरुपर्व के लिए सात लाख का बजट पास

विज्ञापन

– 22 से 24 अगस्त को होगा प्रकाश पर्व, भव्य नगर कीर्तन की तैयारी का प्रस्ताव बरारी प्रखंड के ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब में रविवार को प्रधान सरदार रंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रबंधक कमेटी की मैराथन बैठक करीब पांच घंटे चली. बैठक का संचालन महासचिव ने करते हुए बताया कि आदि श्रीगुरुग्रंथ साहिब जी महाराज का 421 वां प्रथम प्रकाशोत्सव तीन दिवसीय गुरुपर्व 22, 23, 24 अगस्त 2025 को किया जाना है. गुरुपर्व की तैयारी को लेकर बताया कि गुरुपर्व का बजट सात लाख का पारित किया है. जिसमें तख्त हरिमंदिर जी पटना साहेब के प्रबंधक कमेटी अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा से गुरुपर्व में विशेष तौर पर सम्मिलित होने के साथ गुरुमत प्रचार के लिए प्रस्ताव लिया गया. गुरुपर्व में उत्तर प्रदेश, पंजाब, पटना एवं रांची से ज्ञानी एवं कथा वाचक को बुलाने एवं भव्य दीवान सजाने का प्रस्ताव लिया गया. नगर कीर्तन में गतका पार्टी सहित कई तरह की झांकी निकालने का प्रस्ताव है. निर्माणाधीन नवे दरबार साहिब के विकास की चर्चा बैठक में की गयी. स्त्री सतसंग सभा का काफी योगदान रहता है. यंग सिख सोसाइटी व सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाइटी व केएम सेवा संस्थान की जिम्मेदारी से की गयी. कार्यों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में भव्य पंडाल निर्माण का जिम्मा दशमेश टेन्ट के सरदार मन्नू सिंह को सौंपा गया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में सर्वसाध संगत व सभी गुरुद्वारा प्रबंधकों से गुरुपर्व में सहयोग का प्रस्ताव लिया गया. प्रधान ने बताया कि गुरुपर्व को भव्यता के साथ मनाने को मजबूती के साथ सभी काम में जुट गये है. जिला परिषद गुणसागर पासवान द्वारा गुरुद्वारा में सामुदायिक शौचालय देने का स्वागत प्रस्ताव लिया. प्रबंधक की बैठक में उपाध्यक्ष अरजन सिंह, सचिव गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष भगत सिंह, पूर्व प्रधान अकवाल सिंह, गुरुदयाल सिंह, अर्जुन सिंह, यशविंदर सिंह, अरविंद सिंह बंटी, प्रभजोत सिंह, परमजीत सिंह, सेवा सिंह, अमरजीत सिंह, बिमल सिंह, परविंदर सिंह बोबी, रोहित सिंह, हेडग्रंथी भाई सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन