गुरु अंगददेव जी का प्रकाश पर्व मानव कल्याण अरदास के साथ संपन्न

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
गुरु अंगददेव जी का प्रकाश पर्व मानव कल्याण अरदास के साथ संपन्न

गुरु अंगददेव जी का प्रकाश पर्व मानव कल्याण अरदास के साथ संपन्न

विज्ञापन

-जो बोले सो निहाल के जयघोष से भक्तिमय हुआ क्षेत्र बरारी लक्ष्मीपुर पंचायत के श्रीगुरु नानक सिंघ सभा गुरुद्वारा बड़ी भैंसदीरा में खालसा पंथ के दूसरे गुरु अंगददेव जी महाराज के 522वां तीन दिवसीय प्रकाश पर्व के तीसरे दिन सोमवार को भव्य पंडाल में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ समाप्ति उपरांत दीवान सजाया गया. दीवान में इलाके की संगतों से भरी गुरुवाणी व कथा का श्रवण करते रहे. किशनगंज के हजुरी राज्ञी जत्था भाई सतवीर सिंह ने गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर वाहिगुरु वाहिगुरु का जपकरा गुरुवाणी का मधुर वाणी का श्रवण सर्व सरध संगतों को कराया. अवल अला नूर उपाया कुदरत के सब बंदे. एक नूर से सब जग उपजा कौं भले कौं मंदे शबद गायन का श्रवण संगत निहाल हुई. पूर्णिया के राज्ञी भाई लवली कौर ने भी गुरुवाणी का शब्द गायन कर संगत को निहाल किया. गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी त्रिलोक सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष विश्व मानव कल्याण अरदास कर गुरु का कढ़ाह प्रसाद व लंगर अटूट बरताया. तख्त श्रीहरि मंदर जी पटना साहिब के भीत प्रधान सरदार लखविंदर सिंह लक्खा, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाइटी बिहार चेयरमैन सरदार गोविंद सिंह, पूर्णिया गुरुद्वारा के प्रधान लवली सिंह, गुरुतेग बहादुर एतिहासिक गुरुद्वार लक्ष्मीपुर के प्रधान सरदार प्रदीप सिंह, गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब के मीत प्रधान सरदार अर्जुन सिंह, माता मुखौ कौर सम्पत्तो कौर ट्रस्ट गुरुद्वारा भण्डारतल के प्रधान अमरजीत सिंह, गुरुतेग बहादुर एतिहासिक गुरुद्वारा कांतनगर के उप प्रधान कमल सिंह, मधेली के प्रधान गोविंद सिंह, हुसैना के प्रधान धनेश्वर सिंह, डुमर गुरुद्वारा के प्रधान माया सिंह, राजापाखर गुरुद्वार के प्रधान, मुखिया रेखा देवी, सीताराम पंडित, उपप्रमुख प्रतिनिधि संजू सिंह, मेडिकल शिविर सेवा में एएनएम प्रियंका कुमारी, डिम्पल कुमारी, ठंडा पेय जल सेवा में केएम सेवा संस्थान के अमरेन्द्र सहगल, अंकित चौधरी, दीपक सिंह, सुभाष कुमार, लोकेश जयसवाल, दीपक चौहान, रंजीत सिंह मन्नू शीश नवाकर गुरु की आशीष प्राप्त किया. तीन दिवसीय गुरुपर्व की अध्यक्षता प्रधान कुंदन सिंह एवं मंच संचालक भवानीपुर गुरद्वारा के उपप्रधान अर्जन सिंह ने किया. गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के श्रीगुरु नानक सिंघ सभा गुलद्वारा बड़ी भैसदीरा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुंदन सिंह, महासचिव सरदार दर्पण सिंह, मीत प्रधान पिंकु सिंह, सदस्य नविन्दर सिंह, हेड ग्रंथी त्रिलोक सिंह, बचन सिंह, मनोहर सिंह मन्नू, सतनाम सिंह, शरण सिंह मड़वा, संगत सिम्मी कौर, मासूम कौर, सतनाम कौर, जीत सिंह, निधि कौर, निशा कौर, जीवन सिंह, बलजीत सिंह, बिनोद सिंह, सतवीर सिंह, बलजीत सिंह, जयपाल सिंह सहित सर्व साध संगत गुरुपर्व को सफल बनाने में लगे रहे. देर शाम गुरूपर्व का समापन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन