गुरू अंगद देव जी महाराज की 522वां तीन दिवसीय प्रकाश पर्व अखंड पाठ के साथ आरंभ

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Apr 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
गुरू अंगद देव जी महाराज की 522वां तीन दिवसीय प्रकाश पर्व अखंड पाठ के साथ आरंभ

गुरू अंगद देव जी महाराज की 522वां तीन दिवसीय प्रकाश पर्व अखंड पाठ के साथ आरंभ

विज्ञापन

बरारी श्री गुरु नानक सिंघ सभा गुरुद्वारा बड़ी भैंसदीरा में सिखों के दूसरे गुरू अंगद देव जी महाराज की 522वां तीन दिवसीय प्रकाश पर्व शनिवार को श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का अखंड पाठ हेड ग्रंथी त्रिलोक सिंह ने अरदास कर आरंभ कराया. गुरुद्वार में संगत अखंड पाठ का श्रवण करती रही. गुरुद्वारा में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ का मध्य रविवार को दिन के नौ बजे होगा. सोमवार को अंडपाठ की समाप्ति दस बजे दिन में होगी. भव्य पंडाल में गुरुग्रंथ साहिब की हजुरी में दीवान सजाया जायेगा. सजे दीवान में किशनगंज के हजुरी राज्ञी जत्था द्वारा गुरुवाणी का श्रवण कराया जायेगा. ठंडा पानी की सेवा के एम सेवा संस्था द्वारा सारा दिन दी जायेगी. मेडिकल शिविर भी लगाया जायेगा. जिसमें जांच एवं दवाइ भी दी जायेगी. गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुंदन सिंह, महासचिव सरदार दर्पण सिंह, मीत प्रधान पिंकु सिंह, सदस्य नविन्दर सिंह, हेड ग्रंथी भाई त्रिलोक सिंह, बचन सिंह, मनोहर सिंह मन्नू, सतनाम सिंह, शरण सिंह मड़वा, संगत सिम्मी कौर, मासूम कौर, सतनाम कौर, जीत सिंह, निधि कौर, निशा कौर, जीवन सिंह, बलजीत सिंह, बिनोद सिंह, सतवीर सिंह, बलजीत सिंह, जयपाल सिंह आदि गुरुपर्व को रुफल बनाने में लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन