कटाव पीड़ितों को अविलंब पुनर्वासित करे सरकार

Updated at : 11 Sep 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
कटाव पीड़ितों को अविलंब पुनर्वासित करे सरकार

कटाव पीड़ितों को अविलंब पुनर्वासित करे सरकार

विज्ञापन

मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे रहे गुरनानी कटिहार गंगा कटाव विस्थापितों के पुनर्वास आदि मांगे को लेकर मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी का गुरुवार को दूसरे दिन भी समाहरणालय के समक्ष इंदिरा पार्क में आमरण अनशन जारी रहा. दूसरे दिन उनका साथ देते हुए 45 की संख्या में विस्थापित लोग भी अनशन पर अपनी भागीदारी निभाया. अनशन पर बैठे राजेश गुरनानी ने कहा कि हमारी तीन सूत्री जायज मांगे हैं. हमारी मांगेो है की गंगा कटाव पीड़ितों को अविलंब पुनर्वासित किया जाय, बिहार सरकार ने राशि काफी पहले जिला प्रशासन कटिहार को दे दी है. लेकिन जिला प्रशासन की इच्छा शक्ति नहीं होने के कारण मामला फंसा हुआ है. कहा की बिहार सरकार की मंशा ईमानदार है. उच्च न्यायालय का जनहित में आया आदेश सभी समर्थन में है. तीन महीने के अंदर बसाने को कहा गया था. ऐसा नहीं हुआ. प्रमिला देवी, रीता देवी, कल्पना देवी, मीना देवी, नरेश पासवान, खगेंद्र शाह, विश्वनाथ मंडल, उचित यादव, अर्जुन मंडल, संतोष मंडल, संजय पासवान, कपिल देव मंडल, गणेश मंडल, आचार्य विद्यासागर थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन