युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: तारकिशोर

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: तारकिशोर
– पूर्व डिप्टी सीएम ने किया जिला स्तरीय नियोजन मेला का उदघाटन कटिहार श्रम संसाधन विभाग के निर्देश के आलोक में रविवार को जिला नियोजनालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया गया. पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर इस नियोजन मेला का उदघाटन किया. संयुक्त श्रम भवन परिसर डहेरिया में आयोजित नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला के उदघाटन के बाद अपने संबोधन में पूर्व डिप्टी सीएम ने इस नियोजन मेला को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर बताया. उन्होंने कहा कि युवाओं के विकास के लिए सरकार हर कदम पर उनके साथ है एवं अलग-अलग विभागों द्वारा अनेक योजनाएँ चलायी जा रही है. उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दे रही है. युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर से बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते है. उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए तत्पर है एवं अपने लक्ष्य के अनुसार रोजगार दे रही है. उन्होनें बताया कि सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर में भी करियर बनाने के लिए अनेक अवसर उपलब्ध करा रही है. डीआरसीसी की ओर से चलाये जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण दे रही है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए चार लाख तक का ऋण दे रही है एवं स्वंय सहायता भत्ता के तहत बेरोजगार युवाओं को नौकरी तलाशने के लिये 1000 रुपया प्रतिमाह कुल 24 माह तक उपलब्ध कराती है. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे इन योजनाओं से लाभ प्राप्त कर अपना करियर बनायें. युवाओं को दी गयी योजनाओं की जानकारी इस नियोजन मेला में सरकारी विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन किया गया. जिला नियोजनालय, समुन्द्रपार नियोजन ब्यूरो, सहायक श्रमायुक्त का कार्यालय, आईटीआई, जिला उद्योग केन्द्र, आत्मा, आरसेटी व जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा व्यवसायिक मार्गदर्शन किया गया. इस अवसर पर मेयर उषा देवी अग्रवाल, सहायक निदेशक (नियोजन) भरत जी राम, जिला नियोजन पदाधिकारी तौसीफ क्याम, कनीय सांख्यिकी सहायक अभिजित चन्द्र दे, प्रधान लिपिक इन्द्रदेव प्रसाद, यंग प्रोफेसनल संजीव कुमार, जिला कौशल प्रबंधक राहुल कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार कुशल युवा केन्द्र के संचालक एवं जिला नियोजनालय के समस्त कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




