भाजपा एमएलसी से मिलने पहुंचे गोड्डा सांसद

भाजपा एमएलसी से मिलने पहुंचे गोड्डा सांसद
कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है. इस बीच कटिहार विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी मुकाबला रोमांचक होने के आसार बने हुए हैं. एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद लगातार पांचवीं बार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं. दूसरी तरफ भाजपा के विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के पुत्र सौरव कुमार अग्रवाल महागठबंधन की ओर से विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी के रूप में उनके सामने हैं. शनिवार को गोड्डा के भाजपा सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता निशिकांत दुबे विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के यहां उनसे मिलने पहुंचे. एमएलसी श्री अग्रवाल से मिलने के बाद निशिकांत दुबे ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि एमएलसी अग्रवाल भाजपा में थे और भाजपा में ही रहेंगे. इस तरह का आश्वासन एमएलसी की ओर से उन्हें दिया गया है. वह यहां भाजपा प्रत्याशी के लिए आए थे. कटिहार से भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं. एमएलसी ने कहा है कि भाजपा की ओर से जो जिम्मेदारी मिलेगी. उसका वह निर्वहन करेंगे. एमएलसी की ओर से आश्वस्त किया गया है कि वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में निशिकांत दुबे ने कहा कि राजनीति में यह सब चलता रहता है. कहा, विजयाराजे सिंधिया भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रही है. भाजपा को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान रहा है. लेकिन उनका पुत्र माधवराव सिंधिया कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




