प्रेमी ने लड़की को छोड़ा तो आत्महत्या का किया प्रयास

Updated at : 19 Nov 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी ने लड़की को छोड़ा तो आत्महत्या का किया प्रयास

प्रेमी ने लड़की को छोड़ा तो आत्महत्या का किया प्रयास

विज्ञापन

– प्रेमी-प्रेमकिा को मायके भेज कर, दहेज की कर रहा मांग – युवती ने आत्महत्या का किया प्रयास कटिहार नगर थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप निवासी एक युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया. परिजनों ने जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में इलाजरत घटना के बारे में घायल की मां का आरोप है कि तीन महीने पहले उनकी बेटी ने मनसाही प्रखंड के कजरा निवासी राहुल शर्मा, पिता पंकज शर्मा के साथ भाग कर शादी की थी. शादी के बाद लड़का ने उनकी बेटी को अपने नानी के घर रखा और 20 दिन पहले उनकी बेटी को उनके घर भेज दिया. पांच लाख रुपए व एक बाइक दहेज में मांगा पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने दामाद से बात किया तो उसने कहा कि उन्हें दहेज राशि पांच लाख रुपए नगद और एक बाइक चाहिए. तब जाकर वह उनकी बेटी को अपने पास रखेंगे. यह बात सुनकर उसकी बेटी अपने ससुराल गयी. जहां उनके सास ससुर ने उन्हें भगा दिया. इसी बात से आहत होकर युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल घटना को लेकर पीड़िता का अब तक बयान दर्ज नहीं हो पाया है. जिस कारण थाना में आरोपित पक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन