बीपीएससी: दूसरे दिन में जनरल एप्टीट्यूड ने अभ्यर्थियों को उलझाया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2026 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी: दूसरे दिन में जनरल एप्टीट्यूड ने अभ्यर्थियों को उलझाया

बीपीएससी: दूसरे दिन में जनरल एप्टीट्यूड ने अभ्यर्थियों को उलझाया

विज्ञापन

एइडीओ भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में 5868 ने नहीं ली दिलचस्पी 9972 अभ्यर्थियों में से 4049 अभ्यर्थी हुए शामिल कटिहार शहरी क्षेत्र के 26 परीक्षा केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो गयी. द्वितीय चरण के तहत एक पाली में हुई इस परीक्षा में कुल 9972 में से 4104 अभ्यार्थी ही उपस्थित हुए. जबकि 5868 अभ्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल तैनात किये गये थे. गहन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थी को जाने दिया गया. साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहरी परिसर में वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी थी. कदाचार मुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर जायजा लिया. साथ ही उड़न दस्ता टीम ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. शहर में जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी. उसके आसपास निषेधाज्ञा लागू की गयी थी.साथ ही गश्ती दल भी समय-समय पर विभिन्न केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लेते रहे. स्थानीय प्रशासन ने स्वच्छ, शांतिपूर्ण कदाचारमुक्त परीक्षा होने का दावा किया है. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव परीक्षा संचालन का जायजा लेते रहे. परीक्षा संचालन का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा ली गयी है. परीक्षा को लेकर जारी मार्गदर्शिका का अनुपालन किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गयी थी. साथ ही परीक्षा को लेकर शहर में चहल पहल रही. विभिन्न जिलों से आये अभ्यार्थियों की वजह से बाजार में रौनक भी देखा गया. इस बीच परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद अधिकांश परीक्षार्थी परेशान दिखे. खासकर एक पाली में जनरल एप्टीट्यूड के प्रश्न पत्र ने अभ्यर्थियों को काफी उलझाया. कई परीक्षार्थी ने बातचीत में बताया कि जनरल एप्टीट्यूड के सवाल काफी परेशान करने वाले थे. सवाल को सॉल्व करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है. इन 26 केंद्रों पर केंद्रों पर ली गयी परीक्षा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शहरी क्षेत्र में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. जिन केंद्रों पर परीक्षा ली गयी है. उनमें केबी झा कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज, सीताराम चमरिया इंटर कॉलेज हृदयगंज, सूर तुलसी इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगंज, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय, राजकीयकृत उच्च विद्यालय, सदर अस्पताल रोड, इंटर कॉलेज बीएमपी सात, प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक पाठशाला डेहरिया, उमा देवी मिश्रा बालिका प्लस विद्यालय, आदर्श उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, माहेश्वरी एकेडमी, एमबीटीए इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय बीएमपी सात, उर्दू मध्य विद्यालय कदवा रामपाड़ा, मध्य विद्यालय मिर्चाईबाड़ी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हवाई अड्डा, आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात, मध्य विद्यालय सिरसा (एससी), स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, बरमसिया, जय माला शिक्षा निकेतन, हृदयगंज, मैरी इमैकुलेट स्कूल बरमसिया, टीओमल वर्ल्ड स्कूल इंडस्ट्रियल एस्टेट एवं एसएस पब्लिक स्कूल लोहिया नगर शामिल है. 20-21 अप्रैल को होगी तीसरे चरण की परीक्षा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पद के लिए अब तक दो चरण की परीक्षा संपन्न हो गयी है. अब तीसरे चरण की परीक्षा शेष है. बीपीएसपी की ओर से जारी दिशा निर्देश व जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार तीसरे व अंतिम चरण की परीक्षा 20 एवं 21 अप्रैल को आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन