गायघट्टा उप स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को नहीं खुला ताला, आक्रोश

गायघट्टा उप स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को नहीं खुला ताला, आक्रोश
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र से लगभग 18 किलोमीटर दूर गायघट्टा पंचायत जो पश्चिम बंगाल के कुशीदा सीमा क्षेत्र से सटा है. वहां से लोगों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है. उप स्वास्थ्य केन्द्र से सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य छोटी-मोटी बीमारियों से राहत दिलाने को लेकर मिलने वाली सुविधायें लोगों को नहीं मिल रही है. महिलाओं को आयरन की गोली भी नहीं मिल रही. ग्रामीण की शिकायत पर प्रभात खबर प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पड़ताल की. बुधवार को गायघट्टा पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र बंद नजर आया जो बेहद चिन्ता का विषय है. लोगों से पूछा गया तो उन्होंने कहा यह कोई नई बात नहीं है. कई दिनों से स्वास्थ्य केंद्र का ताला नहीं खुला है. ग्रामीणों को चिकित्सकीय व्यवस्था का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. लोग डीएम से मांग कर रहे हैं कि अविलंब यहां पर जांच टीम गठित कर उप स्वास्थ्य केंद्र की जांच कराई जाय. आजमनगर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार ने दूरभाष बताया कि सीएचओ छुट्टी पर हैं. एएनएम क्षेत्र पर होगी. लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा हुआ रहना कहां तक सही है. ग्रामीणों द्वारा इसकी जांच की मांग डीएम कटिहार से कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










