श्रीगांधी स्मृति भवन में गंगा समग्र ने चलाया स्वच्छता अभियान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीगांधी स्मृति भवन में गंगा समग्र ने चलाया स्वच्छता अभियान

श्रीगांधी स्मृति भवन में गंगा समग्र ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में स्वच्छता अभियान चलाया. इसकी स्थापना आजादी के बाद 30 जनवरी 1948 को स्थानीय महान सपूतों के द्वारा किया गया था. भारत सरकार की प्रथम पंचवर्षीय योजना से इसके भवन का निर्माण किया था. गाँधी जी की प्रतिमा स्थापित है. इसी प्रांगण में मनोकामना सिद्ध काली मंदिर का निर्माण भी कराया. महात्मा गांधी का सपना था स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत. लेकिन उनके प्रांगण में कचरा का अंबार लगा हुआ था. यह कचरा गांधी स्मृति भवन के चहारदिवारी निर्माण के समय संवेदन द्वारा जमा कर छोड़ दिया था. संस्था परिवार के आग्रह पर गंगा समग्र के स्वयं सेवकों ने गांधी भवन के प्रांगण को कचरा मुक्त करने का रविवार को व्यापक अभियान चलाया. परिसर के अंदर से कचरा मुक्त करा सभी स्थानीय युवाओं ने श्रमदान कर भरपूर सहयोग किया. राष्ट्रपिता की प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराया गया. नगर पंचायत कर्मी द्वारा इस स्थान में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं दी गई है. गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी बाबा ने बताया कि बरारी प्रखंड के ऐतिहासिक धरोहर गांधी स्मृति भवन जो कि इस क्षेत्र का अमूल्य धरोहर है. लेकिन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक उदासीनता का शिकार हो गया है. महात्मा गांधी उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था. सार्वजनिक जगहों पर जहां भी इस प्रकार का स्वच्छता कार्यक्रम की जरूरत पड़ेगी. गंगा समग्र के स्वयंसेवक उसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे. जिला सहसंयोजक मनोज साह ने बताया कि गंगा समग्र काढ़ागोला घाट पर लगातार स्वच्छता एवं जागरूकता का कार्यक्रम करती आ रही है. मौके पर एन सिंह, नागेन्द्र चौरसिया, जिला सहसंयोजक मनोज साह, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, रवि सिंह आर्य, जीवछ गुप्ता, योगेश पंडित, अमर सिंह, प्रवीण रिंकू, बिजेंद्र राम, मुकेश चौधरी, नीलू चौधरी, रूदल मंडल, राजकुमार साह, गौतम भगत, भोला चौरसिया, कन्हैया कुमार, श्रृषभ प्रकाश, गांधी स्मृति भवन संस्था अध्यक्ष व स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन